ग्रेटर नोएडा। आशीष धामा, सितम्बर 1 -- यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे तेजी से विकसित हो रही यमुना सिटी में रहने वाले लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। यहां 2709 आधुनिक शिक्षण और 647 स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि एक सर्वे के अनुसार वर्तमान समय में जेवर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। गांव में उपलब्ध प्राइमरी, मध्यम, 10वीं और इंटरमीडिएट स्कूल संख्या में तो पर्याप्त हैं, लेकिन आबादी के बीच या फिर सही स्थान पर नहीं हैं। भविष्य में क्षेत्र में औद्योगीकरण होना है। ऐसे में यहां कौशल शिक्षा की जरूरत होगी। इसे ध्यान में रखकर शहर में 2709 शिक्षण संस्थानों की रूपरेखा तैयार की गई है। इनके लिए कुल 1505 हेक्टेयर भूमि ...