नोएडा, मार्च 28 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही अब यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की अन्य परियोजनाओं के लिए जमीन देने के बदले किसानों को बढ़ा मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 से सभी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के दायरे में आने वाले किसानों को एक समान दर पर मुआवजा वितरित करने का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पास हो गया है। प्रदेश सरकार ने विगत 10 मार्च को कैबिनेट में नोएडा एयरपोर्ट के दायरे में आए किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस बारे में जेवर के किसानों ने 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री से चर्चा की थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने बढ़े मुआवजे की घोषणा की और इस पर अमल किया गया। प्राधिकरण अभी तक विकास परियोजनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.