ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 17 -- यमुना सिटी में विकास कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नए सेक्टरों में टोपोग्राफिकल सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। इसके माध्यम से सेक्टर की मौजूदा स्थिति, सुविधाएं और जरूरतों का विस्तृत आकलन किया जाएगा, ताकि भविष्य में परियोजनाओं को बेहतर ढंग से विकसित किया जा सके। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने नए विकसित हो रहे सेक्टर-4, 5, 5ए, 8ए, 8डी, 8एफ में टोपोग्राफिकल सर्वेक्षण के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की है। इस सर्वेक्षण के जरिये सेक्टरों में जमीन की नापजोख, सड़कों, नालियों, पानी के स्रोत, खाली जमीन, निर्माण कार्यों और अन्य बुनियादी ढांचे की स्थिति दर्ज की जाएगी। इसके आधार पर सेक्टरों में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी। दावा है कि सर्वेक्षण से भविष्य में व...