नोएडा, अप्रैल 3 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-33 में विकसित होने वाला ट्रांसपोर्ट नगर फाइलों में गुम हो गया है। कई वर्ष पूर्व तैयार हुई कार्य योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। कारण, ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने के लिए समान भूमि नहीं मिल रही है। टुकड़ों के कारण निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो पा रहा है। अब प्राधिकरण ट्रांसपोर्ट हब के लिए विकल्प तलाश रहा है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 में प्राधिकरण ने आबादी बसने और उद्योग शुरू होने से पहले पार्किंग के इंतजाम की तैयारी की थी। तीन सेक्टर में बड़े वाहनों की पार्किंग के साथ ट्रांसपोर्ट नगर व ट्रांसपोर्ट हब के लिए जमीन आवंटित करने की योजना तैयार की थी। साथ ही, यहां पर अंतरराज्जीय बस अड्डा विकसित करने की भी तैयारी थी। ट्रांसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.