नई दिल्ली, जून 27 -- दिल्ली की भाजपा सरकार ने यमुना सफाई के अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए 45 सूत्रीय व्यापक कार्ययोजना (एक्शन प्लान) लॉन्च कर दिया है, जिसका मकसद अगले दो सालों में यमुना नदी की सफाई करते हुए उसका कायाकल्प करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा स्वीकृति प्राप्त इस योजना को मुख्य रूप से दिल्ली जल बोर्ड (DJB), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), दिल्ली नगर निगम (MCD), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा पूरा किया जाएगा। इस दौरान ये सभी एजेंसियों एक-दूसरे के साथ भागीदारी से काम करते हुए सीवरेज ट्रीटमेंट और नदी में बहने वाले नालों को रोकने जैसी चुनौतियों से निपटेंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि यमुना की सफाई और कायाकल्प के लिए चल रही परियोजनाओं, नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.