कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एमपी व राजस्थान में हुई बारिश के कारण उफनाई यमुना नदी के जलस्तर में तीसरे दिन भी दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार इजाफा हो रहा है। इससे यमुना का पानी सेंगर नदी में बैक होने के कारण मूसानगर क्षेत्र के कई गांवों के रास्ते डूबे होने के कारण लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं उफनाई यमुना तलहटी में बोई गई फसलों को पहले ही अपने आगोश में समेट ले गई थी। एकबार फिर यमुना के उफनाने से समुना सेंगुर के संगमस्थल आसपास के एक दर्जन गांव टापू बन गए हैं। जिले की दक्षिणी सीमा पर उफनाई यमुना के जल स्तर में लगताार इजाफा हो रहा है। यमुना के उफनाने से सेंगुर के संगम स्थल चपरघटा के आसपास के तटवर्ती गांवों आढ़न, पथार, मुसरिया, क्योंटरा, कुंभापुर, नयापुरवा पड़ाव, भुंडा,चतुरीपुरवा, नगीना, चंदनामऊ, उमरिया आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.