कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एमपी में हुई बारिश के चलते जिले की दक्षिणी सीमा पर उफनाई यमुना नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे यमुना का पानी सेंगर नदी में बैक होने के कारण मूसानगर क्षेत्र के चपरघटा सहित आठ गांवों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है।हालांकि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से सवा पांच मीटर दूर है, लेकिन जल स्तर में हुए इजाफे सेपथार गांव की पुलिया डुबने से आधा दर्जन गाँवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया। वहीं कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से पानी और बढ़ने की संभावना से लोगों को बाढ़ का खतरा डराने लगा है। एमपी व राजस्थान में हो रही भारी बारिश के चलते उफनाई यमुना के जल स्तर में10 सेमी प्रति घंटा की रफ़्तार से इजाफा हो रहा है। पानी बढ़ने से यमुना सेंगुर के संगम स्थल चपरघटा व तटवर्ती गांवों आढ़न, पथार, मुसरिया, पड़...