चित्रकूट, अक्टूबर 29 -- मऊ थाना क्षेत्र के शेषा सुबकरा गांव में हुई घटना शाम को घर वापस न आने पर शुरु की गई खोजबीन परिजनों ने यमुना में तलाश के बाद शव बाहर निकाला मऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शेषा सुबकरा गांव में मछलियों का शिकार करते समय मछुआरा गहरे पानी में डूब गया। देर शाम तक मछुआरा जब वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की। कई घंटे प्रयास करने के बाद परिजनों ने उसे यमुना से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेषा सुबकरा निवासी राधेश्याम निषाद का 35 वर्षीय बेटा शिव प्रताप निषाद सोमवार को अपरान्ह करीब ढ़ाई बजे यमुना नदी में नाव के जरिए मछलियों का शिकार कर रहा था। जाल डालते समय अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया। वहीं पास ही में मौजूद अन्य नाविकों को नदी में कुछ गिरने का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.