नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- - आप के प्रदेश संयोजक का आरोप, बिहार चुनाव खत्म होते ही सफाई अभियान हुआ खत्म नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना में एक बार फिर झाग की चादर बिछ गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार कालिंदी कुंज पहुंचे और यमुना के पानी के ऊपर तैर रहे झाग का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारों तरफ पानी के ऊपर जहरीले झाग की एक परत तैर रही है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस वीडियो को एक्स पर साझा कर कहा कि बिहार चुनाव खत्म हो गया और अब दिल्ली सरकार की यमुना सफाई अभियान का दिखावा भी खत्म हो गया है। अब यमुना में हर तरफ सिर्फ झाग ही झाग दिख रहा है। उनका कहना है कि कालिंदी कुंज पर झाग से ढकी यमुना के इस वीडियो ने सरकार के सफाई अभियान की पोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.