गाजियाबाद, अगस्त 20 -- यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक यमुना का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा के कई गांवों में जलभराव हो चुका है और उन्हें घरों को खाली करके सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है। वहीं गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र जलमग्न हो गया। बदरपुर क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने अपने घर खाली कर पुश्ते पर शरण ले ली है। पिछले 24 घंटे में दो मीटर तक जलस्तर में बढोतरी हुई है। वहीं, एहतियातन जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।गाजियाबाद के गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी लोनी में यमुना के किनारे गाजियाबाद सीमा में छह गांवों आते हैं। रविवार को ही यमुना का पानी आसपास क्षेत्र के गांवों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.