सहारनपुर, सितम्बर 17 -- उत्तराखंड में बादल फटने के बाद यमुना नदी में अचानक आए जलप्रवाह के चलते दो अज्ञात शव बेहट क्षेत्र में बहकर आने से सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला मुरादाबाद और युवक संभल का रहने वाला था। मंगलवार देर शाम थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अबकरपुर बांस के पास यमुना नदी में महिला का शव मिला, जिसकी पहचान मुरादाबाद निवासी 35 वर्षीय सुंदरी के रूप में हुई। वह देहरादून के हरबर्टपुर में कार्यरत थी। इसके बाद बुधवार सुबह युवक का शव भी यमुना में बहकर आया। पुलिस जांच में युवक की पहचान मोनू पुत्र राजेंद्र निवासी फिरोजपुर थाना गढ़ी, जनपद संभल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की। प्रारंभिक जांच में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.