शामली, जुलाई 3 -- यमुना नदी में अधिक पानी के कारण गोवंश फंस गया। प्राइवेट गोताखोरों ने गोवंश को सकुशल बाहर निकाल लिया। बुधवार को गांव मवी के निकट यमुना नदी के अंदर लोगों ने अधिक पानी में एक गोवंश को फंसा हुआ देखा। गोवंश घंटों तक यमुना नदी के पानी के अंदर से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन बहाव के कारण बाहर नहीं निकल पा रहा था। मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस और तहसील की टीम को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा प्राइवेट गोताखोर साजिद, दिलशाद, बिल्लू व कासिम को बुलाया गया। गोताखोरों ने यमुना नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं, गोवंश प्रेमियों द्वारा गोताखोरों की प्रशंसा की जा रही है। गोताखोरों ने प्रशासन से उन्हें यमुना घाट पर स्थायी नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...