मथुरा, मई 9 -- बलदेव (मथुरा)। थाना बलदेव क्षेत्र में लहरौली घाट से फरह की ओर सवारी लेकर जा रही नाव यमुना में पलट गयी। इसके चलते उसमें सवार 12 लोग व पांच बाइक डूब गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सकुशल निकलवा लिया। बुधवार रात करीब आठ बजे लहरौली घाट निवासी नाविक गिरधारी सलेमपुर फरह क्षेत्र स्थित यमुना घाट, बलदेव से 12 लोग व पांच बाइक लेकर बलदेव के लहरौली घाट लेकर जा रहा था। अचानक नाव अनियंत्रित होकर यमुना में पलट गयी। इससे नाव सवार पानी में डूबने लगे और उनमें चीख पुकार मच गयी। गनीमत यह थी कि जहां नाव पलटी वहां पानी भी कम था। कुछ लोग तैरना जानते थे। वे एक दूसरे को संभालने लगे। इसकी जानकारी होते ही एक प्रत्यक्षदर्शी देवी सिंह ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। नाव पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। थाना प्रभारी निरीक...