शामली, जुलाई 7 -- थाना क्षेत्र के गांव डूंडू खेडा का 12 किशोर यमुना में नहाते समय लापता हो गया। किशोर के यमुना में डूबने की सूचना के बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। किशोर को खोजने के लिए परिजनों के साथ ग्रामीणों भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। गोताखोरों के माध्यम से लापता किशोर की तलाश कराई जा रही है। रविवार के दोपहर 3:30 के लगभग थाना क्षेत्र के गांव डूंडू खेडा निवासी 12 वर्षीय कान्हा उर्फ प्रियांशु पुत्र राजू अपने साथी शिवम, अनमोल, आर्यन सहित 3 बच्चों के साथ यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। यमुना का जलस्तर बड़ा देखकर कान्हा के साथियों ने यमुना में नहाने से मना कर दिया। लेकिन कान्हा यमुना में नहाने के लिए चला गया। प्रत्यक्षदर्शी किशोरो के मुताबिक जब कान्हा तीसरी बार यमुना में नहाने के लिए पहुंचा तो यमु...