फिरोजाबाद, जून 27 -- टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में एक छात्रा यमुना में नहाते समय पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण एकत्रित होकर यमुना किनारे पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। ग्रामीण एवं गोताखोरों ने काफी खोज की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रतन सिंह कोरी वर्तमान में गुड़गांव-दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं। वह परिवार सहित दिल्ली में ही निवास करते हैं। वे 23 जून को गांव में गुरु सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने बच्चों के साथ आए थे। जिसमें उनकी 17 वर्षीय बेटी किरन भी साथ में आई थी। किरन गुरुवार दोपहर कुछ बच्चों के साथ यमुना नहाने गई थी। यमुना में नहाते समय किसी तरह किरन गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दो घंटे तक पानी में तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.