फिरोजाबाद, जुलाई 9 -- थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी एक प्रौढ़ यमुना में तीन दिन पूर्व नहाने गया था। वह पानी में डूब गया था। उसका शव मंगलवार शाम लाछपुर के समीप यमुना से बरामद हुआ है। उस्मानपुर निवासी 55 वर्षीय चौखेलाल पुत्र रामचंद्र शनिवार को यमुना में नहाने के लिए गया था। जहां उसका पर फिसल गया। जिससे वह यमुना में डूब गया। उसको डूबता देख मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोग उसे बचाने को दौड़ पड़े। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। तीन दिन के अथक प्रयास के बाद उसका शव लाछपुर के समीप यमुना से बरामद कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.