मथुरा, मार्च 17 -- वृंदावन। जुगल घाट पर होली के दिन यमुना नदी में स्नान करते समय डूबे चौथे श्रद्धालु का रविवार को शव बरामद हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकरण शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। हितेश पुत्र जसबीर निवासी प्रेम नगर, जनपद रोहतक, हरियाणा जुगल घाट पर स्नान के दौरान डूब गया। उसके लापता होने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी। रविवार को चीर घाट से हितेश का शव बरामद किया गया। होली पर्व के अवसर पर यमुना और कुंड में नौ लोग डूब गए थे। तीन लोगों के शवों को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर किया। पांच श्रद्धालुओं को बचा लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.