मथुरा, नवम्बर 4 -- शेरगढ़ क्षेत्र स्थित यमुना में नहाते समय डूबे किशोर का शव मंगलवार को जहांगीरपुर खादर स्थित यमुना में मिला। मांट पुलिस ने शव कब्जे में किया। परिजनों ने उसकी शिनाख्त करने पर पुलिस ने शव पोस्र्माटम केा भिजवा दिया। बताते चलें कि 30 अक्तूबर को गांव नगला प्रतापगढ़, शेरगढ़ निवासी किशोर अर्जुन (12) साथियों के साथ गया था। वहां यमुना में स्नान करते समय अचानक तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी जाकर डूब गया था। इसकी जानकारी होने पर शेरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों से अर्जुन की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका। मंगलवार को यमुना में मांट क्षेत्र के जहांगीर खादर में शव मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...