शामली, मई 15 -- यमुना नदी में नहाने के दौरान दो किशोर कुंड में डूब गए। तैराक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और चिकित्सक के ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी नूरा का 17 वर्षीय पुत्र मुस्तफा व जमशेद का 15 वर्षीय पुत्र अफ्फान गांव के ही निकट यमुना नदी पर गए थे। जहां वह गर्मी में राहत पाने के लिए यमुना में नहाने लगे। इसी दौरान वह दोनों गहरे कुंड में डूब गए। उन्हें डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे यमुना नदी की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। ग्राम प्रधान असलम द्वारा हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती कि कुछ तैराक लोगों ने ...