नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना में एक बार फिर झाग नजर आने लगा है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को घेरा है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने झाग से भरी यमुना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यमुना के प्रदूषण को लेकर शोर मचाने वाली भाजपा के सत्ता में आने के बाद यमुना का प्रदूषण और बढ़ गया है। छठ महापर्व के दो माह बाद आई रिपोर्ट ने यमुना के सफाई अभियान को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोल दी है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने छठ के दौरान फर्जीवाड़ा किया और लोगों को यकीन दिलाने का प्रयास किया कि यमुना साफ कर दी गई है, लेकिन हकीकत यह है कि अब फिर यमुना में फीकल कोलीफॉर्म 92 हजार पहुंच गया है। उधर, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन...