वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 6 -- यूपी के प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सोमवार देर रात नए यमुना पुल पर आगरा की मोहिनी यमुना में गिर गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों ने बयान दिया कि सेल्फी लेते समय मोहिनी ने खुद ही छलांग लगाई, हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के धनौली निवासी रितेश सिंह की पत्नी मोहिनी उर्फ संध्या (25) एक बच्चे की मां है। वह तीन दिन पहले प्रयागराज के अलोपीबाग चुंगी में अपनी सहेली के घर आई थी। पुलिस के अनुसार, दारागंज निवासी सुहैल पटेल के जरिए उसकी मुलाकात नैनी के यश प्रजापति से हुई थी। सोमवार शाम मोहिनी यश के साथ बाइक से निकली और देर रात नया यमुना पुल पहुंची। वहां सेल्फी लेते समय वह नदी में गिर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.