प्रयागराज, जुलाई 14 -- प्रयागराज। नए यमुना पुल से बीते शनिवार की सुबह छात्रा व युवक एक साथ कूदे थे। दो दिन से जल पुलिस व गोताखोरों की टीम तलाश कर रही है, लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दोनों के बहकर दूर कर चले जाने की आशंका है। कीडगंज पुलिस का कहना है कि छात्रा के साथ कूदे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के जिलों में भी सूचित किया गया है। छात्रा के बैग में मिली मार्कशीट से पहचान कर करछना निवासी उसके परिजनों को जानकारी दी गई है। हालांकि दोनों ने एक साथ यमुना में छलांग क्यों लगाई, इसकी अब तक जानकारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.