शामली, अगस्त 18 -- मैदानी एवं पहाडी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते हथनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना उफान पर है। हालांकि जल स्तर में उतार चढ़ाव जारी है लेकिन पानी के तेज प्रवाह ने खादर क्षेत्र के गांवों में 15 से 20 फीट तक यमुना ने कटान शुरू कर दिया है। गांव भड़ी में बस्ती से यमुना तीन मीटर दूर है। इससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। यमुना के कटाव को देखकर सिंचाई विभाग व प्रशासन के लोगो को फोन किया लेकिन कोई मदद को नही पहुंचा। हालांकि सिंचाई विभाग स्थिति सामानय होने के दावे कर रहा है, जबकि कटान को रोकने के लिए ग्रामीणों ने स्वयं पेडो को काटकर यमुना नदी के कटान वाले हिस्से मे डाले रहे है। हथनीकुंड बैराज से रविवार को यमुना में 58 हजार से अधिक क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। इसके कल तक क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.