मथुरा, मई 27 -- गंगा दशहरा से पूर्व यमुना के घाटों पर तली में जमी गाद को साफ कराने के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने अभियान शुरु कर दिया गया। इसके लिए पोकलेन मशीन को यमुना में उतार दिया गया है। पोकलेन से गाद बाहर निकाली जा रही है, ताकि महास्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने गंगा दशहरा को देखते हुए सोमवार की दोपहर से यमुना के घाटों पर तली में जमी गाद को निकालने की शुरुआत कर दी। इसके साथ ही क्यूआरटी टीम भी लगायी गयी है, जो घाटों की सफाई व पोकलेन से बची सिल्ट को हटाने का काम करेगी। बंगाली घाट से पोकलेन मशीन को यमुना में उतारा गया तो लोगों की भीड़ लग गयी। पोकलेन से बंगाली घाट पर तली में जमी गाद को टाने का शुरु किया। यहां भारी मात्रा में गाद जमी हुई थी, जो रेलवे पुल की कोठी से यमु...