ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, अगस्त 12 -- यमुना विकास प्राधिकरण ने प्लॉट मिलने के बाद भी उद्योग नहीं लगाने वाले आवंटियों को नोटिस जारी किए हैं। इन आवंटियों से फैक्ट्री खड़ी करने का प्लान मांगा गया है। साथ ही निर्माण शुरू नहीं करने वालों को प्लॉट आवंटन निरस्तीकरण की चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी में सेक्टर-24, 24ए, 29, 30, 32, 33 को औद्योगिक सेक्टरों के रूप में विकसित किया गया है। सेक्टर में अबतक 3041 प्लॉटों का आवंटन किया जा चुका है। इनमें से 2297 को चेकलिस्ट जारी की जा चुकी है, जबकि 1836 लीजडीड करा चुके हैं। उसके बावजूद अभी तक सिर्फ 990 ने नक्शा पास कराया है, जबकि मौके पर 15 कंपनियों के संचालन की बात सामने आई हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने शेष आवंटियों को भी निर्माण कार्य शुरू करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। प्राधि...