नोएडा, जनवरी 19 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक 30 जनवरी को होगी। अधिकारियों ने शहर में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार शुरू कर दिए हैं। इस बार हाथरस, आगरा और हेरीटेज के मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। बोर्ड की मुहर के बाद इन पर अमल किया जाएगा। बैठक में आवंटियों और किसानों से संबंधित और नीतिगत प्रस्ताव रखे जाएंगे। खास तौर पर नोएडा शुरू होने के बाद शहर में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर है। पिछले वर्ष प्राधिकरण ने 65 से अधिक भूखंड आवंटित किए हैं। इस वर्ष के अंत तक प्राधिकरण ने शहर में करीब 180 कंपनियों के संचालन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा फेज-2 के तहत हाथरस, आगरा, अलीगढ़ व मथुरा जिले के अ...