मथुरा, अप्रैल 6 -- ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने आया एक परिवार शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। यमुना पुल के पास उनकी कार गड्ढे में गिर गई जिसमें एक व्यक्ति चुटैल हो गया। बाकी सवारी सुरक्षित रहीं। जानकारी के अनुसार विजयनगर, मुरसान गेट, जिला हाथरस निवासी अजय बघेल पुत्र रामखिलाड़ी वैगन आर कार से पत्नी लक्ष्मी और पुत्र सौरभ व सचिन के साथ मंदिरों की नगरी में दर्शन करने आये थे। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज व अन्य मंदिरों में दर्शन करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। पानीगांव स्थित यमुना पुल पार करके आगे सुखदेव ढाबा के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग कार की ओर दौड़े और सवारियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक को मामूली चोट आई। दुर्घटना की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.