मथुरा, नवम्बर 23 -- केसी घाट के पास यमुना नदी पर पौंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही वृंदावन से मांट के लिये आवागमन शुरू होगा। बाढ़ के कारण पुल को हटा लिया गया था, जिससे लोगों को लम्बी दूरी तय करते हुए पक्के पुल से होकर आना-जाना पड़ रहा था। यमुना नदी पर केसी घाट और देवराहा बाबा घाट पर दो पौंटून पुल थे। इन पुलों से होकर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन था, लेकिन मानसून के दौरान बाढ़ से पूर्व पीपा पुलों को हटा लिया गया था जिससे लोग स्टीमर के जरिये या फिर पानी गांव होकर मांट की ओर आ-जा रहे थे, लेकिन अब जलस्तर घटने के बाद केसी घाट पर बालू डालकर पीपों को डालने का काम शुरू हो गया है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। देवराहा बाबा घाट पर पीपा पुल का निर्माण किया जायेगा तब वृंदावन आने वाले श्रद्धालु देवराहा बाबा की समाधि स्थल औ...