नई दिल्ली, मई 13 -- यमुना में पलूशन पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, बीते 2 वर्षों के दौरान यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है। यमुना में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) का स्तर जनवरी 2025 में स्वीकार्य मानक से 42 गुना ज्यादा हो गया है। एक स्वच्छ नदी में बीओडी की मात्रा आदर्श रूप से 3 मिलीग्राम/लीटर से कम रहना चाहिए। नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में यमुना के सबसे प्रदूषित हिस्सों में से एक नजफगढ़ नाले के आउटफॉल में बीओडी का स्तर जनवरी 2025 में 127 मिलीग्राम/लीटर हो गया। यह जनवरी 2023 में 53 मिलीग्राम/लीटर था। यह बीते दो वर्षों में सबसे अधिक दर्ज किया गया है। 'यमुना के कायाकल्प में प्रगति' शीर्षक वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 के मध्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.