कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर देहात। मूसानगर में मुक्तादेवी मंदिर के पास यमुना नदी के पक्के घाट पर नहाने आए तीन चेचेरे भाई डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो के शव बरामद कर लिए हैं। तीसरे का अभी तक पता नहीं चला है। घटना से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। खालेशहर मूसानगर का रहने वाला 23 साल का जतिन पुत्र राजेश अपने चचेरे भाई सचिन पुत्र दिनेश, पवन कुमार व परिवार के 22 साल के मनीष पुत्र राम प्रताप आदि के साथ होली के मौके पर यमुना नदी में नहाने गए थे। वहां पक्के घाट पर नहाते समय जतिन, मनीष व पवन डूबने लगे। मौजूद लोगों की सूचना पर गोताखोर पुलिस व स्थानीय लोगों ने तीनों की यमुना नदी में तलाश शुरू की। वहां बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम ने जतिन व मनीष के शवों को बरामद कर लिया। इससे कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह ने बताया कि गोताखोर तीसरे य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.