बागपत, अगस्त 24 -- पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा हुआ है। रविवार की शाम चार बजे हथनीकुंड़ बैराज से यमुना नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच सकता है। पहाड़ों पर भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते हथनीकुंड़ बैराज से यमुना नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों 1.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर चला गया था। यमुना में आए पानी के सैलाब से किसानों की खून-पसीने से तैयार फसलें बर्बाद हो गई थी। कई गांवों के ऊपर बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा था, लेकिन इसके बाद हथनीकुंड बैराज से कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा था। हालांकि यमुना नदी का जलस्तर अभी भी खतरे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.