मथुरा, नवम्बर 10 -- यमुना नदी पर जिले की सीमा में चार पांटून पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इनका संचालन एक दिसंबर से आरंभ कर दिया जाएगा। इनसे दोनों ओर के तमाम गांवों के आवागमन का रास्ता बेहद छोटा, सरल एवं सुलभ हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा यमुना नदी पर चार पांटून पुलों का निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया है। यहां पर बाबूगढ़ से मांट, ओहावा से सिहारा, वृंदावन से मांट एवं देवराहा बाबा आश्रम से टटिया स्थान तक चार पांटून पुल बनाए जा रहे हैं। इन्हें पूर्व में मानसून के दौरान सुरक्षा कारणों से हटा दिया गया था। अब उन चारों पांटून पुलों को पुनः स्थापित किया जा रहा है। इन पुलों के बन जाने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे यात्रा दूरी में काफी कमी आएगी और लोगों को वैकल्पिक लंबा मार्ग नहीं अपनाना पड़े...