फरीदाबाद, मार्च 28 -- पलवल। अवैध खनन रोकने के लिए खनन विभाग की टीम ने यमुना नदी का निरीक्षण किया। खनन विभाग के महानिदेशक के. एम. पांडुरंग के आदेशानुसार अधिकारी फील्ड में उतरकर जांच कर रहे हैं। जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि जिले में अवैध खनन न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर खनिज वाहनों की जांच भी की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार का अवैध खनन नहीं पाया गया है, लेकिन यदि कोई नियम तोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.