इटावा औरैया, जनवरी 7 -- इटावा, संवाददाता। शहर कोतवाली की टीटी चौकी के पास यमुना घाट किनारे मंगलवार शाम पीपल के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय ओमवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय मुन्नेश चौहान निवासी यमुना तलहटी थाना कोतवाली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पारुल, बेटा और बेटी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई अनुज ने बताया कि मंगलवार शाम ओमवीर सब्जी लेकर घर आया था और उसने शराब पी रखी थी। आए दिन घरेलू विवाद होते रहते थे। रात में अचानक सूचना मिली कि ओमवीर ने टीटी चौकी के पास यमुना नदी किनारे पीपल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.