नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- यमुना घाटों पर छठ पूजा के सफल आयोजन से आप घबरा गई है : भाजपा --दिल्ली सरकार 37 एसटीपी के साथ नालों की सफाई का काम शुरू कर चुकी है : वीरेंद्र सचदेवा --जल्द ही दिल्लीवासियों को स्वच्छ और पावन यमुना मिलने वाली है : वीरेंद्र सचदेवा नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में यमुना नदी की स्वच्छता को लेकर एक बार फिर भाजपा और आप के बीच सियासत गरमा गई है। भाजपा का आरोप है कि यमुना घाटों पर छठ पूजा के सफल आयोजन से आम आदमी पार्टी घबरा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि आप नेता नवगठित दिल्ली सरकार पर यमुना में गंदगी और झाग को लेकर आरोप लगा रहे हैं। जबकि यह तथ्य नजरअंदाज कर रहे हैं कि यमुना को नाले में बदलने के लिए पूर्व आप सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। सचदेवा ने कहा कि पिछले 10 वर्ष...