मथुरा, अगस्त 20 -- यमुना नदी में लगातार बढ़ते जल स्तर से तटीय एवं निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है। इससे उन क्षेत्रों के निवासियों में हड़कम्प मचा हुआ, वहीं अभी भी यमुना जलस्तर में बढ़ोतरी होती जा रही है। मंगलवार की सायं तक यमुना नदी खतरे के निशान से मात्र 12 सेमी दूर थी। यमुना नदी में ताजेवाला के हथिनी कुंड बैराज से एक सप्ताह पूर्व से बड़ी तादाद में पानी छोड़ा जा रहा है। यहां शुरु में 24 घंटे तक छोड़ा गया 1.78 लाख क्यूसेक पानी मथुरा पहुंचकर अपना असर दिखा रहा है। वहीं इसके बाद भी हथिनी कुंड से पानी का डिस्चार्ज कम जरुर हुआ है, लेकिन अभी भी बड़ी तादाद में पानी छोड़ा जा रहा है। यहां बीती रात एक बजे से 97 हजार क्यूसेक से भी ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है, वहीं एक सप्ताह पूर्व से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना के प्रयाग घाट पर स्थित मापन पर य...