अलीगढ़, जुलाई 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना नदी से सटे बाढ़ संभावित टप्पल क्षेत्र का बुधवार को डीएम संजीव रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने कहा कि अभी बाढ़ जैसा कोई खतरा नहीं है। यमुना नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। जिसके चलते गांव में बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। डीएम ने निरीक्षण के दौरान देखा कि स्थानीय निवासी जसवंत पुत्र मानक चन्द्र झुग्गी-झोंपड़ी में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इनके पास कोई मकान नहीं है। डीएम ने तत्काल आवास योजना एवं अन्त्योदय कार्ड का लाभ दिए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों को बताया गया कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण एवं संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने तहसीलदार को तटीय ग्रामों में जलस्तर की निरंतर मॉनीटरिंग करते हुए ग्रामो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.