गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए गुरुग्राम-पटौदी रोड स्थित गांव गाडौली में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) लगाया जाएगा। इस सिलसिले में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने जीएमडीए और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गुरुग्राम-फरीदाबाड रोड स्थित गांव घाटा से निकल रहा बादशाहपुर नाला गुरुग्राम-सोहना हाईवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे को पार करते हुए गुरुग्राम-पटौदी रोड पर गांव गाड़ौली में पहुंचता है। गांव बहरामपुर के सीवर शोधन संयंत्र से गंदे पानी को शोधित करने के बाद इस नाले में डाला जाता है। इसके बावजूद इस नाले से करीब साढ़े पांच करोड़ लीटर गंदा पानी रोजाना यमुना में मिल रहा है। प्रदूषण विभाग के...