आगरा, नवम्बर 10 -- नगर निगम ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हाथी घाट पर सफाई अभियान चलाया। इसमें संस्कृति यूथ फाउंडेशन के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सुबह आठ बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने घाट और उसके आसपास फैले कचरे को इकट्ठा कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान 30 प्रतिभागियों, जिनमें नगर निगम की एएनएन, आईईसी टीम और संस्कृति यूथ फाउंडेशन के सदस्य शामिल हुए। जिन्होंने करीब 300 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। इसमें प्लास्टिक, पॉलीथिन, फूल-माला, मूर्तियों के अवशेष और अन्य ठोस अपशिष्ट शामिल रहे। एकत्रित कचरे को बाद में नगर निगम के वाहनों से निस्तारण केंद्र को भेजा गया। जहां वैज्ञानिक तरीके से कचरे को निस्तारित किया गया। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम समय-समय पर इस तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.