विकासनगर, जुलाई 3 -- खनन सामाग्री का चुगान करने गए 11 मजदूर अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंस गए। जिससे उनमें चीख-पुकार मच गई। सूचना पर तत्काल डाकपत्थर चौकी पुलिस और एसडीएआरएफ टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों को रेस्क्यू किया। इसमे सात पुरुष और चार महिलाएं शामिल थे। डाकपत्थर चौकी इंचार्ज विवेक भंडारी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि अशोक आश्रम डुमेट के सामने यमुना में एक टापू पर कुछ पुरुष और महिलाएं फंसे हुए हैं। सूचना पर चौकी पुलिस आपदा उपकरणों और एसडीआएफ, जलपुलिस के साथ मौके पर पहुंची। उस समय पर यमुना का जलस्तर काफी उफान पर था। टापू पर कुछ महिलाएं और पुरुष मदद की गुहार लगा रहे थे। जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और जलपुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए टापू में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.