फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना के दोनों ओर अवैध कॉलोनियों का फैलता जाल जिला प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है। डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग की तोड़फोड़ के बावजूद यमुना के आसपास नई कॉलोनियों का बसना जारी है। अधिकारियों के अनुसार हर महीने करीब 10 कॉलोनियां बसाई जा रही है, जिससे अधिकारी भी हैरत में है। स्मार्ट सिटी में खासकर नोएडा से सटे यमुना नदी के किनारे, भू-माफियाओं ने सस्ती जमीन का लालच देकर बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही है। ये कॉलोनियां यमुना के डूब क्षेत्र में विकसित की जा रही हैं। डीटीपी इंफोर्समेंट से मिली जानकारी के अनुसार हैरानी की बात यह है कि इन इलाकों में बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे लोगों को कॉलोनियों के वैध होने का भ्रम होता है। खास बात यह कि इस साल अब तक हुई 100...