बागपत, नवम्बर 4 -- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को वन विभाग की ओर से यमुना नदी पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में दीपक जलाएं गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा और गौतमाखोर भी अलर्ट थे। शाम होते ही यमुना नदी के किनारें पर कर्तिक पूर्णिमा के चलते श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। यमुना की पवित्र धारा को स्पर्श कर नमन किया। उसके साथ ही गंगा और यमुना आरती में शामिल हुए। विधि विधान से पूजन किया गया। एडीएम विश्वनारायण ने आरती की शुरूआत करते हुए मां यमुना को नमन किया। उसके बाद बारी-बारी से अधिकारियों ने आरती की। श्रद्धालुओं ने भी आरती में शामिल होकर गुणगान किया। उसके बाद किनारें पर श्रद्धालुओं द्वारा 11 सौ दीपक जलाएं पूजन किया। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई और और उनके नाम से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.