बागपत, सितम्बर 3 -- क्षेत्र के यमुना तटबंध के गांव सुभानपुर अब्दुलपुर के किसान यमुना के रौद्र रूप को देखकर सहमे हुए है। किसानों ने पुस्ते पर रात दिन पहरा देना शुरू कर दिया है। ताकि कही से कोई लीकेज हो तो तत्काल बंद किया जा सके। क्षेत्र के सुभानपुर गांव में दो साल पहले यमुना के उफान के समय पुस्ते में बने सेह के बिल से पानी रिस गया था। इसके बाद रास्त बडा होकर पूरे सुभानपुर, अब्दुलपुर गांव के खेत पानी में डूब गए थे। सैकडों बीघा फसल बरबाद हो गई थी। जिसका उचित मुआवजा भी किसानों को नही मिला था। अब फिर यमुना का रौद्र रूप देखते हुए किसान सहमे हुए है। किसानों ने फावडे, रेत के बोरे लेकर यमुना पुस्ते पर पहरा देना शुरू कर दिया है। किसान नीटू त्यागी, विजय त्यागी, अमित, दिनेश आदि ने बताया कि जब तक यमुना अपने सामान्य रूप में वापिस नही हो जाती, वे रात दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.