बागपत, सितम्बर 6 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में शुक्रवार को दो मकान यमुना में आई बाढ़ के चलते ध्वस्त हो गए। गनीमत रहे कि मकान में उस समय कोई नहीं था, वरणा बड़ा हादसा हो जाता है। वहीं, मकानों के मलबे के नीचे दबकर लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। काठा गांव निवासी जयराम और राजकुमार के मकान यमुना नदी किनारे बने हुए है। बताया कि यमुना में आए सैलाब के कारण मकानों के पास मिट्टी का कटान हो रहा था। शुक्रवार की सुबह मिट्टी कटान के साथ दोनों मकान भर-भराकर ध्वस्त हो गए। गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरे, उस समय मकानों में कोई भी व्यक्ति नहीं था। यदि मकान मालिक और उनके परिजन मकानों में रहते, तो बड़ा हादसा हो जाता। वहीं, ध्वस्त हुए मकानों के मलबे के नीचे दबकर लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिए जाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.