फिरोजाबाद, अक्टूबर 29 -- फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में छठ पूजा की धूम रही। छठ मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को अर्ध्य देते हुए मनौतियां मांगी। मंगलवार को जय माँ छठ पूजा समिति के तत्वावधान में छठ पूजा का महापर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। छठ पूजा के सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन यमुना किनारे पसीना वाले हनुमान जी मंदिर के निकट यमुना घाट चंद्रवार पर किया। संध्या अर्ध्य सोमवार शाम को यमुना घाट पर डूबते सूर्यदेव को दिया। ऊषा अर्ध्य मंगलवार को सुबह यमुना घाट पर उगते सूर्यदेव को देकर व्रत पूरा किया। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में जय मां छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, महामंत्री सत्येंद्र पाठक, उपाध्यक्ष कांति देवी, नवल किशोर, मनोज तिवारी, सुनील पाठक, अर्जुन प्रसाद, शंभू गुप...