प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज। खतरे का निशान पार करने के बाद यमुना का बसवार स्थित नगर निगम के कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट में घुस गया है। इसके चलते प्लांट में कूड़े का शोधन बंद कर दिया गया है। बाढ़ का पानी प्रवेश करने के बाद प्लांट की मशीनें बंद कर दी गई हैं। इसकी वजह से प्लांट के अंदर कूड़े की छटनी भी बंद कर दी गई है। नगर निगम के एक इंजीनियर ने बताया कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्लांट में कूड़े की छटनी पहले ही बंद कर दी गई थी। अब प्लांट की मशीनों को बंद किया गया है। बाढ़ का पानी हटने के बाद ही प्लांट चालू हो पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...