औरैया, अगस्त 30 -- अजीतमल, संवाददाता। यमुना में आई बाढ़ से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, वहीं अब जलस्तर सामान्य होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पानी घटने से गौहानी कलां मार्ग समेत सभी रास्ते फिर से खुल गए हैं और आवागमन सामान्य हो गया है। प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था और किनारे बसे गांव इसकी चपेट में आ गए थे। लेकिन अब जलस्तर घटने से हालात सुधर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक यमुना का जलस्तर 109.09 मीटर दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर है। लगातार घटते जलस्तर से जहां तीन दिन पहले ही इटावा-औरैया संपर्क मार्ग खुल गया था, वहीं शुक्रवार को गौहानी कलां मार्ग भी सुचारु हो गया। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। हालांकि पानी उतरने के बाद अब गांवों में बीमारियों ने पैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.