फरीदाबाद, अगस्त 29 -- यमुना नदी में फिर जलस्तर बढ़ने से फरीदाबाद में बसंतपुर इलाके की कई कॉलोनियों के करीब पांच सौ घरों में गुरुवार सुबह एक बार फिर पानी घुस गया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग ट्यूब की मदद से घरों से बाहर निकले। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बिजली निगम भी सुरक्षा के लिहाजा से क्षेत्र की बिजली काट दी है। जानकारी के अनुसार, घरों में पानी घुसने से सबसे अधिक दिक्कत यमुना के तलहटी में स्थित शिव इंक्लेव पार्ट दो, तीन, गड्डा कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, अटल कॉलोनी में रह रहे लोगों को हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह अधिकांश लोग ड्यूटी जाने और अन्य कामकाज करने की तैयारी में थे। सुबह करीब 7:00 बजे देखा कि यमुना का जलस्तर बढ़ गया। कुछ ही देर में कई घरों तक पानी प...