ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 24 -- यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण कोहरे के कारण हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। जेवर कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा अंडरपास के पास रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में 26 वर्षीय रोहित की जान चली गई, जबकि उसका भाई घायल है। दूसरी घटना में सबौता कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गुंजन नामक महिला की मौत हो गई और उसका पति सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दनकौर क्षेत्र में एक डबल डेकर बस भी हादसे का शिकार हुई जिसमें चालक-परिचालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ के राजपुर निवासी रोहित और चंद्रमोहन दिल्ली के मुंडका में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार तड़के दफ्तर जाने के दौरान खुर्जा अंडरपास के समीप दोनों भाइयों की बाइक रोडवेज बस से टकर...