नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर कल यानी 15 फरवरी को रात 12 बजे के बाद हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। 15 दिसंबर के बाद एक्सप्रेसवे पर पुरानी गति सीमा निर्धारित कर दी जाएगी। फिलहाल सर्दियों और कोहरे के चलते दिसंबर 2025 में लागू गति सीमा पर वाहन दौड़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर के अलावा अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है। यमुना किनारे होने की वजह से सर्दीयों में कोहरे की आशंका अधिक बड़ जाती है। ऐसे में खराब विजिबिलिटी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाना पड़ता है। विगत 15 दिसंबर 2025 को प्रबंधन ने एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 75 किल...